जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: ग्राम कांकरकुई में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस और गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई गई। जानकारी देते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर और राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी ने बताया कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। उनके पिता का नाम रामभद्र और माता का नाम अप्पा देवी था।
उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान अनेक मंदिरों का निर्माण कराया जो आज भी मौजूद है। उनका शासन काल 836 ईसवी से 885 तक रहा। 49 वर्षों तक उन्होंने शासन किया। उन्होंने विदेशी आक्रांता को देश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया और उन्होंने अफगानिस्तान से लेकर वर्तमान बंगाल तक अपना शासन किया था।
उनकी 36 लाख की सेना थी जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल थे। महासभा के अध्यक्ष ने युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने की अपील की। इस दौरान कैराना लोकसभा सासंद प्रदीप चौधरी के पुत्र अंशुमन चौधरी प्रवेश गुर्जर पूर्व विधायक राजीब गुमबर, आदि उपस्थित रहे।

