Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

Film Bad News: एमी विर्क ने दिलजीत दोसांझ की तारीफों के बांधे पुल, कहा-मुझे उम्मीद है कि भविष्य..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इन दिनों विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अपनी आगामी फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर सुर्खियों में है। वहीं, इसी बीच निर्माताओं ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया था, जिसे देख दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वह यह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। अब हाल ही में, पंजाबी अभिनेता एमी विर्क ने दिलजीत दोसांझ की तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने पंजाबी कलाकारों की रूढ़िवादी सोच को तोड़ा है।

लॉन्च के मौके पर एमी विर्क ने कहा, “धर्मा प्रोडक्शंस, करण जौहर, आनंद तिवारी, विक्की पाजी और तृप्ति के साथ काम करना एक सपना है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मैं कई और मनोरंजक फिल्मों का हिस्सा बनूंगा। पंजाब से आना और इन बड़ी मनोरंजक फिल्मों में काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इससे पहले दिलजीत पाजी ने आकर पंजाबी अभिनेताओं की रूढ़ि को तोड़ा था, जिससे हमें यहां अच्छा काम मिला। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने काम से पंजाब और आप सभी को गौरवान्वित करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “बॉलीवुड में यह मेरी पहली कमर्शियल एंटरटेनर है और इंडस्ट्री में काम करने और रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार और विक्की पाजी जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम करने के बाद, सभी पंजाबी कलाकारों के साथ काम करना बहुत मजेदार था।” उन्होंने पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की तुलना करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था और सेट पर बहुत मजेदार माहौल था।

अभिनेता ने पंजाबी इंडस्ट्री के बारे में कहा, “पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में, हमें जब भी समय मिलता है शूटिंग शुरू कर देते हैं। कोई अलार्म या शेड्यूल नहीं होता। यहां, वे बेहद पेशेवर हैं और इतनी जल्दी काम शुरू करते हैं और यहां की फिल्मों के बजट को देखते हुए हमारी सोच के विपरीत समय पर खत्म करते हैं।”

बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल ‘अखिल चड्ढा’, तृप्ति डिमरी ‘सलोनी’ और एमी विर्क ‘गुरबीर पाजी’ के किरदार में हैं। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img