Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

पुलिस छापे में इंडाना के आसपास मिले कार में बार, तीन गाड़ियां सीज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती पुलिस के एएसपी के नेतृत्व में मारे गए छापे में इंडाना के आसपास कार में सजाए बार में बडे घरों की बिगडैल औलादें जाम छलकाते नजर आयीं। एएसपी सूरज राय व कृष्ण विश्नाई तथा इंस्पेक्टर लालकुर्ती ब्रजेश कुमार एक सूचना पर पुलिस फोर्स लेकर इंडाना पहुंचे।

छापे के वक्त कई महंगी गाड़ियों में पीने पिलाने का दौर चल रहा था। गाड़ियों में तेज आवाज में म्युजिक के अलावा खाने पीने की पूरी महफिल सजी थी। पुलिस ने सभी गाड़ियों को चारों ओर से घेर लिया। कुछ ने वहां से बच निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की चौकसी के आगे बच निकलने की कोशिशें धरी की धरी रह गईं।

गाड़ियों में जितने भी लोग जाम छलका रहे थे, सभी बडेÞ घरों के थे। ये लोग अपना परिचय नहीं देना चाह रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो तमाम जो कुछ पूछा सब परोस दिया। एएसपी ने उन्हें कठोर शब्दों में नसीहत दी। साथ ही आइंदा यदि इस प्रकार इस इलाके में पकडे गए तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। तमाम रईसजादे पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए।

पुलिस को देखकर उनका नशा काफूर हो चुका था। सभी सॉरी सारी कर रहे थे। सभी के नाम पते व मोबाइल नंबर नोट किए। कुछ के घरों पर भी फोन काल्स किए गए। साथ ही परिजनों को हरकतों पर नजर रखने की भी नसीहत दी। इंडाना के आसपास इससे पहले भी लालकुर्ती पुलिस दो बार छापा मारी कर चुकी है। दरअसल इस इलाके में लोग ओपन बार चलाते थे। यहां खडे होने वाले नॉन वेज के ठेले पीने पिलाने के ठिकाने बने हुए थे।

02 20

शाम होते ही जिन्हें तलब उठती है ऐसे लोगों के लिए यह इलाका कुछ समय पहले बेहद सुरक्षित ठिकाना बना हुआ था। कुछ ठेले वाले तो ऐसे भी थे जो मय का भी इंतजाम रखते थे। यह बात अलग है कि इसके लिए डबल रकम वसूली जाती थी। लेकिन लालकुर्ती पुलिस की सख्ती के बाद यहां ठेलों पर शराब बिकनी बंद हो गयी है।

पिछले दिनों पुलिस की कार्रवाई को लेकर काफी हो हल्ला भी मचा था। लेकिन विरोध करने वालों की पुलिस के आगे एक न चली। सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां अवैध रूप से खडे होने वाले नॉन वेज के ठेले बंद हो गए।

जिन कारों में ओपन बार चला करते थे उन पर भी प्रभावी रोक लगी। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ब्रजेश कुमार का कहना है कि ऐसे अभियान पूरे क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से पीने वालों में ही नहीं बल्कि अवैध रूप से पिलाने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img