Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

बिहार नई सरकार गठन के लिए आज तय होगा फॉर्मूला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर रविवार का दिन अहम है। नीतीश कुमार को आज एनडीए के विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इससे पहले एनडीए में शामिल सभी दलों की अलग-अलग बैठक होगी, जिसमें वे अपने दल का नेता चुनेंगे।

भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बतौर पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना पहुंचेंगे। बैठक सुबह 10.30 बजे पार्टी के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुलाई गई है। इसमें राजनाथ के अलावा बिहार चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक

आज सुबह 10.30 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें भाजपा अपने विधायक दल का नेता चुनेगी।

राजनाथ कर सकते हैं नीतीश कुमार से मुलाकात

भाजपा के तीन बड़े नेता राजनाथ, फडणवीस और भूपेंद्र यादव आज पटना में होंगे। ये अगली सरकार में भाजपा की भूमिका को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वहीं इन नेताओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलने की पूरी उम्मीद है।

नीतीश पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

बिहार में एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए राज्यपाल के सामने एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। यह दावा एनडीए के विधायक दल का नेता पेश करेगा। दावा पेश करने के लिए आज विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल में दिख सकते हैं नए और युवा चेहरे

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल में इस बार कई नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बार चुनाव में जदयू से ज्यादा सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में भाजपा का दबदबा दिख सकता है। सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि एनडीए ने फिलहाल कोई फॉर्मूला तय नहीं किया है लेकिन युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...

आयुष मंत्रालय: योग केवल व्यायाम नहीं, मन की शांति और संतुलन का माध्यम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब...

Boman Irani: बोमन ईरानी ने कहा- सिनेमा में काम और कहानी मायने रखती हैं, न कि भाषा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अभिनेता बोमन ईरानी की फिल्म...

Dehradun News: देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी आग, ICU के छह मरीज सुरक्षित बाहर निकाले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल...
spot_imgspot_img