मुख्य संवाददाता |
बिजनौर: बिजनौर नगर पालिका के सीमा विस्तार पर मोहर लग गई। गांव रशीदपुर गढ़ी, आदमपुर सहित 11 ग्राम पंचायत को बिजनौर नगर पालिका में शामिल कर लिया गया। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जनपद में बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार करने की योजना कई वर्षाें से लंबित चल रही थी। बिजनौर नगर के आस-पास के ग्रामीण व कालोनीवासियों की मांग थी कि बिजनौर नगर पालिका का विस्तार कर दिया जाए। नगर की सीमा से सटी कालोनियों में न तो सड़के बनी हुई थी और न नहीं लाइटों का प्रबंध था।
इन कालोनियों के प्लाटों में भी गदंगी के अंबार लगे थे। अब शासन ने बिजनौर नगर पालिका विस्तार को हरी झंडी दे दी। अब नगर से सटी 13 ग्राम पंचायत को नगर पालिका में शामिल कर लिया गया है।
शासनादेश पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इनमें गांव रशीदपुर गढ़ी, गांव रसूलपुर पिरथी उर्फ आदमपुर, गांव इस्लामपुर दास, गांव झकड़ी आबाद, फतेहपुर नौआबाद, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, लडापुरा, गांव रामपुर बकली, तैमूरपुर दीपा उर्फ तिमरपुर, गांव शाहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत उर्फ तिबड़ी, गांव फरीदपुर काजी और ग्राम कस्बा बिजनौर को नगर पालिका में शामिल कर लिया गया है। इसमें 798.95 हेक्टेयर क्षेत्र को नगर पलिका में शामिल किया गया है। नगर पालिका विस्तार के लिए प्रयासरत डा. विदित कुमार ने बताया कि जनपद बिजनौर नगर पालिका विस्तार पर मोहर लग चुकी है।

