Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया की जीत में चमके फिंच-स्मिथ 

  • दोनों ने खेली शतकीय पारियां, पहले वनडे में भारत को 66 रन से हराया 
  • खराब गेंदबाजी और स्टार बल्लेबाजों की नाकामी से पहला वनडे हारा भारत 

सिडनी, भाषा: खराब गेंदबाजी, लचर क्षेत्ररक्षण और कप्तान विराट कोहली समेत स्टार बल्लेबाजों के नाकाम रहने के कारण भारत को शुक्रवार को पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में आॅस्ट्रेलिया ने 66 रन से हरा दिया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ के शतकों के बाद एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करके भारत पर पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। कोरोना महामारी के बीच दर्शकों की स्टेडियम में वापसी वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सपाट पिच पर छह विकेट पर 374 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम आठ विकेट पर 308 रन ही बना सकी जिसमें हार्दिक पंड्या ने 90 रन का योगदान दिया। आॅस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने आईपीएल के अपने खराब फार्म को तिलांजलि देकर 17वां शतक जमाया। वहीं स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को नसीहत देते हुए एकदिवसीय क्रिकेट में दसवां शतक जड़ा। आॅस्ट्रेलिया के लिए यह तीसरा सबसे तेज वनडे शतक था जो मात्र 62 गेंदों में बना। भारत ने शुरूआत काफी आक्रामक की। रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में पारी का आगाज करने उतरे मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पांच ओवरों में ही 50 रन बना डाले लेकिन फिर भारत ने शीर्षक्रम के चार विकेट 48 रन के भीतर गंवा दिए। इनमें से तीन हेजलवुड ने और एक जाम्पा ने लिया। अग्रवाल 18 गेंद में 22 रन बनाकर छठे ओवर में हेजलवुड की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को कैच दे बैठे। भारत को सबसे बड़ा झटका दसवें ओवर में लगा जब कप्तान विराट कोहली ने हेजलवुड की गेंद पर फिंच को कैच थमाया। विराट ने 21 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। श्रेयस अय्यर (02) हेजलवुड का तीसरा शिकार बने जबकि उपकप्तान के एल राहुल आईपीएल का अपना शानदार फार्म बरकरार नहीं रख पाए। उन्हें जाम्पा ने क्रीज पर पैर ही नहीं जमाने दिए और वह 12 रन बनाकर स्मिथ को कैच दे बैठे।  इसके बाद धवन और पंड्या ने शतकीय साझेदारी की और एक समय लग रहा था कि ये दोनों भारत को जीत तक ले जाएंगे। ऐसे में जाम्पा ने अपने दूसरे स्पैल में धवन को पवेलियन भेजकर इस उम्मीद को भी तोड़ दिया। धवन ने 86 गेंद में दस चौकों के साथ 74 रन बनाए। पंड्या दुर्भाग्यशाली रहे कि अपना शतक पूरा नहीं कर सके और जाम्पा का तीसरा शिकार बने। उन्होंने 76 गेंद में 90 रन जोड़े जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे। इसके बाद जरूरी रनरेट इतना बढ़ गया था कि रविंद्र जडेजा पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सकते थे। उन्हें भी जाम्पा ने 25 के निजी योग पर आउट करके आॅस्ट्रेलिया की जीत तय कर दी। जाम्पा ने दस ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिये जबकि हेजलवुड को तीन विकेट मिले। इससे पहले आॅस्ट्रेलिया के लिए फिंच ने 124 गेंद में 114 रन बनाए जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं स्मिथ ने 66 गेंद में 105 रन की पारी खेली और 11 चौके तथा चार छक्के जड़े ।  ‘ रन मशीन‘ डेविड वार्नर ने 69 और ‘बिग शो’ ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद में 45 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिली और क्षेत्ररक्षण भी बेहद खराब रहा। भारतीयों ने तीन कैच छोड़े और काफी रन फालतू दिए। आईपीएल में खतरनाक दिख रहे भारतीय तेज गेंदबाज थके हुए नजर आए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img