- सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: क्षेत्र के ग्राम ब्रहमजीतपुर चंदा उर्फ चंदापुरा में दो गुलदार के बच्चे मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। मादा गुलदार अपने बच्चों की तलाश में जंगलों में घूम रही है।
बुधवार को किसान नदीम के खेत में सुबह काम करते समय मजदूरों को गुलदार के दो बच्चे मिले। गुलदार के बच्चों के मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में जंगल में भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी गई है।
वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर खेतों में देखा। गांव में गुलदार के बच्चे मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मादा गुलदार भी आसपास कहीं जंगलों में ही होगी। वन क्षेत्रीय अधिकारी ने टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वन कर्मचारियों ने खेतों में डेरा जमा रखा है।
वन क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि गुलदार के बच्चों को वहीं उसी स्थान पर छोड़ा गया है जहां पर वह मिले थे। उन बच्चों को इंंसानों के हाथ लग गये हैं। इस लिये भी बच्चों को छोड़ना आवश्यक हो गया है। क्योंकि मादा गुलदार अपने बच्चों को तलाश कर रही है।

