Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

पूर्व विधायक के प्रपौत्र व नौकर की निर्मम हत्या

  • अमरोहा के गजरौला में अंजाम दी गयी घटना से मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना में मचा कोहराम
  • सीना गांव निवासी अनिरुद्ध का है गजरौला में कृषि फार्म हाउस, जमीनी विवाद में की गयी हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी एक युवक व उसके नौकर की अमरोहा के गजरौला में मंगलवार अल सुबह अचानक हमला कर निर्मम हत्या कर दी गयी। युवक पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीम सिंह सीना का प्रपौत्र है। उसके दादा आफताब करीब 40 साल तक गांव के प्रधान रहे हैं। इस घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल भी हुआ है। उसका हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना की खबर पहुंचने पर सीना गांव में रह रहे परिजनों में कोहराम मच गया।

पूरा गांव उनके घर पर जमा हो गया। वहीं, दूसरी ओर परिवार के कुछ सदस्य व रिश्तेदार हत्या की खबर मिलते ही गजरौला के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि सीना निवासी अनिरुद्ध पुत्र सुपनिल का गजरौला के किसी गांव में काफी बड़ा कृषि फार्म हाउस है। वहां उनका परिवार खेती करता है। इन दिनों अनिरुद्ध व उसका नौकर रतनपाल भाटी व एक अन्य गांव निवासी अजीत फार्म हाउस पर गए हुए थे। इनके परिवार के दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर अरसे से विवाद चला आ रहा है। उस विवाद के चलते कई बार पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।

24 12

बताया गया है कि मंगलवार तड़के दूसरे पक्ष के लोगों ने पूरी तैयारी के साथ फार्म हाउस में काम करा रहे अनिरुद्ध पर धारदार हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। हमला इतनी तेजी से किया गया था कि अनिरुद्ध को संभलने का मौका भी नहीं मिल सका। बताया जाता है कि हमलावरों को अनिरुद्ध को मारता देखकर उसका नौकर रतन बचाने को आया तो हमलावरों ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। एक अन्य नौकर अजीत को भी हमलावरों ने घेर लिया। उसको भी बुरी तरह से घायल कर दिया। उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया।

पूरा फार्म हाउस खून से लथपथ हो गया। डबल मर्डर को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए। कुछ ही देर में डबल मर्डर की खबर गजरौला ही नहीं मवाना के गांव सीना में भी पहुंच गयी। अनिरुद्ध की हत्या की दुखद खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग उनके घर पर जमा हो गए। वहीं, दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी गजरौला में मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। घायल अजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अजीत से पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं, दूसरी ओर तमाम रिश्तेदार भी गांव सीना में पहुंच गए हैं।

खरखाली के समीप गंगा में मिला अज्ञात महिला का शव

परीक्षितगढ़: खादर क्षेत्र के ग्राम खरखाली के समीप गंगा में एक महिला का नग्न शव मिलने से आस पास के लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खादर क्षेत्र के खरखाली गांव के समीप गंगा में नग्न अवस्था में एक महिला का शव बहता हुआ देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से नाव द्वारा महिला के शव को गंगा से बाहर निकाला और घंटों शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष चमन प्रकाश शर्मा ने बताया 30 वर्षीय महिला का शव नग्न अवस्था में था। शव को पानी से निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। महिला अमरोहा की बताईं जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img