- महर्षि कालू बाबा महासभा ने सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: महर्षि कालू बाबा महासभा के बैनर तले कश्यप समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दोषी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
महर्षि कालू बाबा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार बालान के नेतृत्व में बुधवार देर शाम कश्यप समाज के लोगों ने पालिका बारातघर के निकट स्थित शिव मंदिर से कैंडल मार्च निकाला।
उन्होंने दिल्ली में हुई श्रद्धा की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च इमामगेट व बिसातियान से होकर चौक बाजार में पहुंचा, जहां एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन में दोषी को सार्वजनिक फांसी की सजा देने की मांग की गई।
इस दौरान राहुल कुमार, रोहित बजरंगी, राजीव फौजी, सोनू, करण, जयचंद, अरविंद, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

