Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

  • महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: नेशनल हाइवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हरदोई के भूरेला गांव निवासी संदीप यादव पुत्र सेवकराम की शादी लगभग तीन साल पूर्व शैली से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा हुआ। जिसका नाम अनिकेत है। संदीप वर्तमान में अपने परिवार के साथ वेदव्यासपुरी में रह रहा है। संदीप वेदव्यास पुरी से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में आॅपरेटर है।

15 27

परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम संदीप पत्नी और लगभग दो वर्षीय बच्चे अनिकेत के साथ अपने छोटे भाई के साले से मिलने के लिए बाइक से मोदीपुरम गया था। रात के समय संदीप बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच डाबका कट से पहले पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार आगे चल रहे कैंटर से टकराने के बाद सड़क पर जा गिरे।

सड़क पर गिरने से दंपति सहित बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार नियंत्रित होकर आगे चल रहे कैंटर के अंदर जा घुसी। राहगीरों की भीड़ हाइवे पर इकट्ठा हो गई। वही कार सवार भी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को हाइवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

14 21

संदीप की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी कार चालक पुलिस हिरासत में है। फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

वृद्धा को बेहोश कर जेवरात लूटे, घर में हुई मौत

मेरठ: सदर क्षेत्र के रजबन में कैंटोनमेंट अस्पताल में चश्मा बनवाने गई वृद्धा से अज्ञात लोगों ने बेहोश कर हजारों कीमत के सोने के जेवरात लूट लिए। सदर पुलिस वृद्धा को बेहोशी की हालत में उसके घर छोड़ आई। जहां चंद घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

ब्रहमपुरी क्षेत्र माधवपुरम सेक्टर-1 निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व. धर्मवीर गुप्ता ने बताया कि उसकी मां सरला देवी उम्र 75 वर्ष 3 अक्टूबर की सुबह घर से कैंटोनमेंट अस्पताल में आंखों का चेकअप कराने के लिए गई थी। लेकिन शाम तक नहीं लौटी। करीब पौने आठ बजे उसी शाम को सदर थाने के दो सिपाही और एक व्यक्ति उनकी मां को बेहोशी की हालत में आॅटो में डालकर लेकर आये।

तीनों लोग उन्हें घर में छोड़कर यह कहकर निकल गए कि वे रजबन धोवी बाले पीर पर बेहोशी की हालत में मिली थी। प्रदीप ने बताया कि उनकी मां की थोड़ी देर बाद मौत हो गई, लेकिन उन्होंने देखा कि उनकी मां के शरीर पर जो जेवरात थे। वे गायब थे। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन बाद पीर पर जाकर पूछताछ की तो वहां के मौलवी ने बताया कि कोई महिला उनकी माता को लेकर आई थी

और कहने लगी कि उन्हें झाड़ा देना है। वह अभी थोड़ी देर में आ रही है। लेकिन वह महिला नहीं आई। बेहोश होने पर मैने सदर पुलिस को फोन किया और उन्हें उनके घर छोड़ा। उधर प्रदीप का आरोप है कि मौलवी अपराधिक प्रवत्ति का है। उसने उनकी मां के जेवरात गायब कर उन्हें बेहोश कर दिया। पीड़ित ने सदर थाना पुलिस से घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img