- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन सौ किलो फूलों के महारास से होगा
- नगर निगम आयोजित कर रहा है 28 अक्तूबर से 03 नवंबर तक दीपावली मेला
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: नगर निगम के दीपावली मेले में बॉलीवुड के स्टार गायक अल्तमश के तरानों की भी धूम रहेगी। मेले के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन भी सौ किलो फूलों के महारास से होगा। दीपावली मेले में बच्चों को ऊँट और घोड़ों की मुफ्त सवारी और डीजे पर धमाल मचाने का भी मौका मिलेगा। मेला 28 अक्तूबर से 03 नवंबर तक गांधी पार्क में और सांस्कृतिक आयोजन 28 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक जनमंच में होगा। मेले में शहर की अनेक सांस्कृतिक संस्थाएं और स्कूल कॉलेज भी प्रतिभाग करेंगे।
दीपावली मेले और उसमें आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर निगम के आला अधिकारी महानगर के कलाकारों के साथ लगातार मंथन कर रहे हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर को इस आयोजन से एक नयी शुरूआत देना चाहता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दो सौ लोगों के लिए एक नये थियेटर का निर्माण कराया जाए।
नगर निगम में आज कलाकारों और संस्था प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दीपावली मेले को भव्य बनाने के लिए मेले में अनेक कार्यक्रम और जोडे़ गए।

