Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

300 रुपये के विवाद में चाय वाले को मारी गोली

  • थाना पुलिस में मचा हड़कंप, घायल की हालत गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: तीन सौ रुपये के विवाद में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक चाय वाले को दो गोली लगी। गोली चाय वाले की गर्दन व जबड़े में लगी है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना रेलवे रोड क्षेत्र के मकबरा डिग्गी का रहने वाला कासिफ चाय की दुकान चलाता है। थाना प्रभारी के मुताबिक कासिफ के पड़ोस में ही रहने वाला मुस्तकीम पर 300 रुपये बकाया थे। रविवार रात में युवक कासिफ की दुकान पर पहुंचा और चाय बनाने के लिए कहा। लेकिन कासिफ ने युवक से पहले बकाया जमा करने को कहा। जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान युवक ने तमंचा निकलाकर ताबड़तोड़ पांच फायरिंग कर दी।

गोली कासिफ की गर्दन व जबड़े में जा लगी। गोली चलते ही दुकान पर बैठे लोगों में भगदड़ मच गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, गोली लगने से कासिफ लहुलूहान होकर नीचे गिर पड़ा। लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे रोड थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसे परिजन न्यूटिमा में ले गए। वहीं, लोगों ने हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर वहां हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत करते हुए हमलावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से तीन भाइयों ने की छेड़छाड़

टीपीनगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां तीन दिन पहले स्कूल से लौट रही कक्षा 10वीं की एक छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचने का प्रयास किया गया। वहीं, रविवार शाम को ट्यूशन पढ़ने जा रही कक्षा नौवीं की छात्रा से तीन भाइयों ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। छात्रा से छेड़छाड़ होते देख पड़ोसी दूधिया ने विरोध किया तो तीनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। जिसके बाद छात्रा व दूधिया ने थाने पहुंचकर आरोपी भाइयों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के शिव हरि मंदिर कॉलोनी की रहने वाली कक्षा नौवीं की एक छात्रा रविवार शाम को गुप्ता कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में तीन भाई आकाश, विजय व अजय पुत्रगण धारा सिंह खड़े हुए थे। आरोप है कि उक्त तीनों भाइयों ने छात्रा को पैसे का लालच देकर अपने साथ चलने को कहा। यही नहीं छात्रा ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच वहां से छात्रा के मोहल्ले का रहने वाला दूधिया कुशल पुत्र कुलदीप दूध बांटकर जा रहा था।

छात्रा ने कुशल के छेड़छाड़ के बारे में बताया तो उसने विरोध जताया। जिस पर तीनों भाइयों ने मिलकर कुशल के साथ मारपीट कर दी और उसके पांच हजार रुपये भी छीन लिए। छात्रा व कुशल ने अपने-अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद वह दोनों अपने परिजनों के साथ टीपीनगर थाने पहुंचे और आरोपी तीनों भाइयों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, बताया गया है आकाश इससे पहले भी कई बार छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर चुका था और कई बार उसका रास्ता भी रोक चुका था। पुलिस ने छात्रा व दूधिया की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img