Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

गुजरात: 90 फीसदी मंत्रियों को बाहर करने पर आमादा हैं सीएम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी लहर से पार पाने के लिए भाजपा नेतृत्व नए मंत्रिमंडल से पूर्व सीएम विजय रुपाणी व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत 90 फीसदी मंत्रियों को बाहर करने पर आमादा है। रुपाणी व नितिन पटेल सहित कई मंत्रियों की नाराजगी ने बुधवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर ग्रहण लगा दिया है।

बताया जाता है कि नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए राष्ट्रीय संगठन महासचिव भूपेंद्र यादव और बीएल संतोष दो दिनों से अहमदाबाद में डेरा डाले हुए हैं।

इनकी रुपाणी और नितिन पटेल से कई दौर की बातचीत हुई है, लेकिन बीच का रास्ता न निकलने से भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का शपथग्रहण बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दिया गया है।

बदलाव के लिए नेतृत्व सख्त

पार्टी नेतृत्व एंटी इंकम्बेंसी को खत्म करने के लिए नई सरकार में ज्यादातर नए चेहरों को जगह देना चाहता है। इसके तहत रुपाणी, नितिन पटेल सहित नब्बे फीसदी मंत्रियों की विदाई की पटकथा लिखी जा चुकी है। दरअसल सरकार और संगठन में व्यापक बदलाव का भाजपा को हमेशा लाभ मिला है।

बीते लोकसभा चुनाव के दौरान करीब सौ सांसदों के टिकट काटे गए थे। इसके कारण लोकसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा अपने दम पर बहुमत मिला। वहीं, दिल्ली नगर निगम के पिछले चुनाव में सभी पार्षदों के टिकट काटे गए और भाजपा हारी हुई बाजी जीत गई।

हो चुका है अंतिम निर्णय

पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक गुजरात के संदर्भ में अंतिम निर्णय हो चुका है। नेतृत्व इससे पीछे नहीं हटेगा। पार्टी की योजना अलग-अलग बिरादरी से जुड़े दो नेताओं को डिप्टी सीएम बनाने की है।

आज होगा मंत्रिमंडल का गठन

नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को 1:30 बजे होने की संभावना है। इसमें करीब 22 चेहरों को जगह मिलेगी, जिनमें कम से कम 20 नए चेहरे होंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img