Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

यूपी में सीएम योगी ने किया मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को होली तक दोगुना मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

अब इस योजना के तहत गरीबों को दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने योजना भवन के पास स्थित सरकारी राशन की दुकान पर खुद भी लोगों को राशन के पैकेट दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के समय इस योजना का प्रारंभ किया गया था। जिसके बाद रामनवमी से दिवाली तक लगभग सात महीने गरीबों को मुफ्त अनाज दिया गया और अब दिवाली से होली तक अनाज का वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की सफलता है कि भाजपा सरकार ने कोरोना के मुश्किल समय में भी किसी गरीब को भूखे पेट नहीं सोने दिया।

उन्होंने कहा कि सबको ‘सुरक्षा सबको सम्मान भूखा न रहे कोई इंसान’ इसी मूल सिद्घांत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व नेतृत्व में निशुल्क राशन वितरण का महाभियान चलाया जा रहा है।

2017 से पहले हुआ था खाद्यान्न घोटाला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले यह खाद्यान्न गरीब की पहुंच से दूर था। 2015 में प्रदेश में खाद्यान्न घोटाला हुआ था और गरीबों की मौत हुई थी।

जब हमारी सरकार आई तो हमने पूरी पारदर्शिता के साथ राशन वितरण का काम करने का संकल्प लिया और उसे किया। योगी ने कहा कि आपने देखा होगा कि दिवाली में महंगाई हुई।

दाल और तेल के दाम बढ़े तो हमने कहा कि अगर महंगाई होगी तो राज्य सरकार उसके दामों में छूट देने का कार्य करेगी। उसका परिणाम यह हुआ कि पहले केवल खाद्यान्न मिलता था अब हर गरीब को तेल, दाल, नमक व चीनी भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई से पूरा विश्व जूझ रहा था पर भारत में इसका सबसे अच्छा प्रबंधन किया गया। प्रदेश की 25 करोड़ आबादी में आज कोरोना छूमंतर है। हमें और भी सावधानी बरतनी है। जब उपचार व खाद्यान्न मुफ्त है तो मुफ्त की वैक्सीन भी लगवाएं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img