Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

साथ आएं और भाजपा की जमानत जब्त कराएं: अखिलेश यादव

  • सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का सपा मुखिया ने किया स्वागत  

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा सरकार कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए। उन्होंने आयोग से यह भी कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके और जो लोग यहां आ गए हैं उन्हें वापस भेंजे। ये लोग यहां ट्रेनिंग लेकर अफवाह फैलाने, पैसा बांटने, झूठ और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

इससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव प्रभावित हो रहा है। अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में भाजपा के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और अपना दल विधायक आरके वर्मा को समाजवादी पार्टी में शामिल कराने के उपरांत मीडिया कर्मियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा जनता भाजपा से नाराज और आक्रोशित है। भाजपा के नेता वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। जनता इनकी कुटाई कर रही है। भाजपा से समाजवाद, लोकतंत्र और सद्भाव को खतरा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सब साथ आएं और भाजपा की जमानत जब्त कराएं।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और सकारात्मक राजनीति करती है। बीजेपी लगातार झूठ बोलने, नकारात्मक विभाजन और समाज को तोड़ने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में तमाम सर्वे दिखाए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत में समाजवादी पार्टी के पक्ष में लहर है।

भाजपा ने सिर्फ धोखा दिया: दारा सिंह 

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस सरकार ने सबका साथ लिया लेकिन विकास कुछ लोगों का हुआ। प्रदेश का पिछड़ा समाज अब ठगने वाला नहीं है। दलित, वंचित समाज भी सपा के साथ है। किसान इस ठंड में अपनी घर की जगह खेत में सो रहे हैं अपनी फसल बचाने के लिए। 5 साल तक हमने इंतज़ार किया, हमें धोखा मिला भाजपा के वायदे को पूरा होने का इंतजार किया।

“85 हमारा है, 15 में भी बंटवारा है, यही नहीं 100 भी हमारा है“। दारा सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव विजनरी नेता हैं वे राजनीति के रोल मॉडल है। उन्होंने प्रदेश का अभूतपूर्व विकास किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश खुशहाल होगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र सुरक्षित होगा। वही भारत के भविष्य है। जनता का उन पर भरोसा है। सन 2022 में उत्तर प्रदेश से देश में परिवर्तन का संकेत जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img