जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: नजीबाबाद ब्लाक के गांव जालपुर में पिछले वर्ष सरकारी गौशाला का निर्माण किया गया था। इस गौशाला मे वृद्ध और लावारिस गौवंश के संरक्षण की जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को दी गई है। इस गौशाला मे लगभग 60 गौवंश मौजूद है। लेकिन उचित देखभाल और चारे के अभाव में लगातार गौवंश मरने को मजबूर हो रहे है।
दो गौवंश चारे के अभाव में गौशाला में मरनसन्न अवस्था में अन्य पशुओं के बीच पड़े है। एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने बताया कि आज ही गौवंश को ठंड से बचाने के लिए गन्ने की सुखी पत्ती डाली जायेगी और मंगलवार को वे स्वयं गौशाला पहुंचकर जायजा लेंगे और गौवंश की उचित देखभाल की जायेगी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

