जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम भूगोल विभाग से डा.रेनू सिंह, डा.लोकेन्द्र कुमार, चंद्रभान सिंह, शिक्षा शास्त्र विभाग के अमित कुमार के निर्देशन में कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या अर्चना सिंह एवं डा.पूनम चौहान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में भूगोल विभाग से ऐलिन चर्चिल सैम्पल, प्रो. टॉलमी, भारत का मानचित्र, फ्रैड्रिक, रैटजेल, स्ट्रावो, सरस्वता माँ, ज्चालामुखी का वर्गीकरण, एजे हरवर्डसन, कालरीटर, सेनवीडस का संसार का मानचित्र, एयरी के मत का वर्गीकरण, प्राट द्वारा भूसंतुलन का सिद्धांत, पेंजिया महाद्वीप, इमेनुअल कान्ट, सॉलर सिस्टम आदि विषय पर भूगोल विषय की छात्राओं ने पोस्टर बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। शिक्षाशास्त्र विषय की छात्राओं ने शिक्षाविदों एवं नई शिक्षा नीति, मैकाले शिक्षा, बेशिक शिक्षा आदि विषयों पर पोस्टर बनाकर अपनी विषय से परिचय कराते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

