Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब

  • शिवरात्रि पर हर हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
  • औघड़नाथ मंदिर पर दो दिन में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार को शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में आस्था और भक्ति का सैलाब देखने को मिला। शहर के सभी शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शिवरात्रि पर शिवालयों में भोर से रात तक शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रमुख शिवालय औघड़नाथ मंदिर में पांच लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन व जलाभिषेक किया। बाबा औघड़दानी के दरबार में शिवभक्त हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाते रहे।

12 14

मन में भगवान शिव के दर्शन की कामना लिए शिवभक्त भोर से ही कतारबद्ध होते चले गए। शिवभक्तों के हाथ में गंगाजल का लोटा, दूध, दही, शहद, धतूरा, भांग और बेलपत्र रहा। अपनी बारी की प्रतीक्षा में शिवभक्तों ने हर हर महादेव का जयघोष किया। त्रियोदशी के बाद शनिवार रात 8:32 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हुई। जिसके बाद कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक शुरू कर दिया।

हालांकि, दिन में भी कांवड़ियों ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया। मंदिर समिति की ओर से शनिवार रात 8:32 बजे से ही चतुर्दशी पर जलाभिषेक का समय निर्धारित किया था। इससे पहले प्रात: चार बजे आरती के बाद भक्तों के जलाभिषेक और दर्शन शुरू हो गए। रात भर मंदिर खुला रहा। दोपहर ढाई बजे के आसपास पोशाक बदलने के लिए कुछ देर के लिए कपाट बंद हुए।

15 15

मंदिर में गरुड़ द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया व नंदी द्वार से बाहर जाने की व्यवस्था की गई। दो अलग-अलग बैरिकेडिंग में पंक्तिबद्ध होकर शिवभक्त औघड़दानी के दरबार में पहुंचे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि शिवरात्रि पर लगभग चार लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का अनुमान है। इसके अलावा शहर के प्रमुख मंदिरों में सदर बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, श्री नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर नवीन मंडी, मोहनपुरी स्थित श्री दयालेश्वर महादेव मंदिर, नई सड़क स्थित श्री भोलेश्वर मंदिर,

16 16

बुढ़ाना गेट स्थित श्री धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर, शुक्लों का चौक स्थित हरिद्वारी मंदिर, शास्त्रीनगर ई-ब्लाक शिव दुर्गा मंदिर, रेलवे रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर, दिल्ली रोड स्थित श्रीनाथ जी गौरी शंकर मंदिर, सदर स्थित जागेश्वर मंदिर, नगर निगम स्थित श्री बाबा झारखंडी मंदिर, बागपत गेट स्थित शिव मंदिर, नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर, साकेत स्थित शिव मंदिर, सम्राट पैलेस स्थित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भक्तों ने बड़ी संख्या ने जलाभिषेक किया।

कोलकाता के फूलों से हुआ बाबा का शृंगार

दिल्ली रोड स्थित श्रीनागेश्वर महादेव मंदिर में कोलकाता के फूलों से भगवान शिव का शृंगार किया गया। बाबा का दूधिया अभिषेक किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। मनोज गुप्ता, राजीव मित्तल टोनी, विपिन गुप्ता, अखिलेश त्यागी व विजय अग्रवाल मौजूद रहे। मंदिर पर ठंडाई का प्रसाद वितरण किया गया। श्रीनाथ जी गौरी शंकर महादेव मंदिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. सुबोध गर्ग व पं. सतीश शास्त्री ने विशेष रुद्राभिषेक कराया।

आयुक्त और आईजी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

आयुक्त मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे. और आईजी नचिकेता झा ने शनिवार को हेलीकॉप्टर से जनपद के बाबा औघड़नाथ मंदिर का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

13 14 14 14

इस दौरान उन्होंने बाबा औघड़नाथ मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की। वहीं, डीएम दीपक मीणा एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी सर्वेक्षण कर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img