Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

ढिकोली में लापता महिला का शव तालाब में मिला

  • कार्रवाई से इंकार पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: नगर की ढिकोली में एक दिन पूर्व 65 वर्षीय लापता महिला का शव मंगलवार को गांव के तालाब में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर दारोगा विकास शर्मा मयफोर्स मौके पर पहुंचे और तालाब से शव निकलवाकर मर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

उक्त गांव निवासी चरनो पत्नी दिलेराम मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसका परिजनों द्वारा चिकित्सक द्वारा उपचार कराया जा रहा था। सोमवार को वह घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में लग गए। परंतु उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया था। मंगलवार को भी परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। लगभग ढाई बज चरनो का शव गांव से सटे तालाब में पड़ा मिला।

शव मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पुुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर दारोगा मय फोर्स मौके पहुंच गए और शव मर्चरी भिजवाने के लिए तालाब से निकलवाकर कब्जे में लिया, लेकिन महिला के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने मना कर दिया।

जिस पर पुलिस ने महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक की तीन संताने दो पुुत्री व एक पुत्र है और सभी की शादी हो चुकी हैै। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि महिला मानसिक रोगी बतायी गई हैै। सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया गया।

सड़क हादसे में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत

मोदीपुरम: सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही रोहित कुमार भदोरिया की कल देर रात गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में हुई मृत्यु। सिपाही रोहित कुमार भदोरिया पल्लवपुरम थाने में तैनात था। जोकि गत 24 अक्टूबर को स्कूटी से प्रतापपुर से ड्यूटी समाप्त करके वापस पल्लवपुरम थाने आ रहा था। सुभारती अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी।

जहां रोहित को गंभीर हालत में पहले सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद उसको गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। जहां देर रात सिपाही रोहित भदोरिया की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। रोहित कुमार आगरा के गांव नवीनपुरा का रहने वाला था और 2005 का भर्ती था रोहित कुमार के दो बेटियां हैं।

गुंबद तोड़ने पर सांप्रदायिक तनाव

मवाना: क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात्रि शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल की गुंबद तोड़ने पर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। थाना क्षेत्र के भैंसा में गांव से बाहर बाइपास पर ईदगाह बनी हुई है। सोमवार रात शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए ईदगाह की गुंबद तोड़ दी। मंगलवार सुबह दूसरे समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे और गुंबद टूटी हुई देखकर उनमें रोष फैल गया। सूचना पर गांव से भी काफी लोग पहुंच गए।

सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने भीड़ देखकर अफसरों को जानकारी दी। जिसके बाद सीओ आशीष शर्मा व इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने सीओ को घेरकर हंगामा कर दिया। सीओ ने समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने कहा कि पहले भी गुंबद तोड़ी गई है।

घटना के बाद हर बार पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देती है, लेकिन हर बार शरारती तत्व बच जाते हैं। सीओ ने कहा कि पुलिस शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद लोग शांत हुए। लोगों का आरोप है कि गांव में मिश्रित आबादी है। दोनों समुदाय के लोग अमन चैन से रह रहे हैं। लेकिन कुछ शरारती तत्व गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img