Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

दिल्ली के शातिर शूटर रंजीत के पैर में गोली मारी

  • कंकरखेड़ा और दिल्ली के स्पेशल सेल की टीम ने पकड़ा बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना कंकरखेड़ा और एसपी सिटी की स्पेशल टीम के साथ संयुक्त अभियान में दिल्ली के एसीपी अत्तर सिंह और इंस्पेक्टर शिवकुमार के नेतृत्व में स्पेशल सेल एसआर की टीम ने एक कुख्यात अपराधी दिल्ली निवासी रंजीत झा उर्फ गांजा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जबावी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

दिल्ली आदर्श नगर फायरिंग की घटना के दो अपराधियों रंजीत झा उर्फ गांजा और उनके सहयोगी के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में छिपे होने की विशेष प्रकोष्ठ को सूचना मिली थी। रंजीत झा थाना बुराड़ी के एक हत्याकांड में भी वांछित है। इसके खिलाफ थाना आदर्श नगर दिल्ली केदो मामले दर्ज हैं। बदमाशों का पता लगाने के लिए इंस्पेक्टर शिवकुमार के नेतृत्व में एक टीम को मेरठ भेजा गया था।

रविवार को नीलकांत मैरिज होम लखवाया रोड के पास बाइक से रंजीत झा के अपने सहयोगी के साथ आने की विशेष सूचना मिलने पर जाल बिछाया गया। रात करीब 10.30 बजे कंकरखेड़ा में मैरिज होम के पास आ रही एक बाइक पर सवार दो लोगों को देखा तो टीम ने उन्हें रुकने को कहा लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग भी की जिसमें रंजीत झा के दाहिने पैर में गोली लग गई।

03

घायल रंजीत झा को जिला अस्पताल ले जाया गया है। मौके से फरार दूसरेअपराधी का नाम रामू है। रंजीत झा के पास से दो जिंदा कारतूस के साथ नौ एमएम की एक सेमी आॅटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है। थाना कंकरखेड़ा में मामला दर्ज किया गया है। 26 दिसंबर 2022 की रात बुराड़ी में बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों द्वारा दो युवकों को गोली मारने की घटना घटी।

इस हमले में एक मनोज उर्फ बाबू मारा गया और एक अन्य राजा घायल हो गया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इस मामले में एक आरोपी मुकेश उर्फ बोना को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दोनों शूटर फरार थे। खुलासा हुआ था कि इस घटना का मुख्य शूटर रंजीत झा है। जांच के दौरान पता चला कि मुकेश उर्फ बोना के दो साथियों अनुज और आनंद ब्राह्मण की साल 2020 में राजा के पांच शूटरों ने हत्या कर दी थी। इस पर मुकेश बोना ने राजा को मारने के लिए रंजीत और गौरव से संपर्क किया

लेकिन वह हमले में बाल-बाल बच गया और उक्त मामले में उसके सहयोगी मनोज बाबू की मौत हो गई। रंजीत झा के एक सहयोगी प्रिंस की आदर्श से दुश्मनी थी। प्रिंस के कहने पर उन्होंने आदर्श की हत्या कर दी थी। आज रंजीत झा और उसके साथी गौरव ने थाना आदर्श नगर के इलाके में मुकेश बोना के निर्देश पर सोनू दुबे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, क्योंकि उनके बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img