- विभिन्न संगठनों प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को जनसंख्या समाधान समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचें। फिर, कलक्ट्रेट पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषायी बंधनों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू किए जाने की मांग की।
साथ ही, मांग की गई कि कानून अधिसूचित होने के एक वर्ष बाद कानून तोड़कर दूसरी जीवित संतान से अधिक बच्चे की उत्पत्ति करने वाले जैविक माता पिता पर लागू हो। कानून बनने से पहले से ही दो संतानों वालों पर कानून लागू नहीं होगा। साथ ही, कानून तोड़ने वाले माता-पिता को सरकार से मिलने वाली सभी सहायता व अनुदान समाप्त करने का प्रावधान कानून में हो।
दूसरी ओर, उच्च शिक्षा विचार मंच, शामली के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना तथा राष्ट्रीय सह संयोजिका प्रविता चौधरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए विस्फोटक जनसंख्या को दोषी ठहराते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की। साथ ही, ज्ञापन में कहा गया कि जनसंख्या अधिक होने के कारण मानव मूल्यहीन हो गया है। समाज में भाईचारा व एकता नहीं रही। हिंसा व गिरते नैतिक मूल्यों के काराण् समाज विघटन के कगार पर खड़ा है।
निर्धनता, भूखमरी, हिंसा, अपराध, बेरोजगारी, चोरी, डकैती, बलात्कार, लूट, आत्महत्या, अनुशासनहीनता आदि के कारण देश में गृहयुद्ध का संकट पैदा होने के हालात पैदा हो गए हैं। जिसका समाधन केवल जनंसख्या पर पूर्ण नियंत्रण है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए।

