- प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को ऑन इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की जिला ईकाई के नेतृत्व में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को संचालित कर रहे राशन डीलरों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी राशन डीलरों ने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री से राशन डीलरों की न्यूनतम मार्जिन 440 रुपये प्रति कुंतल एवं न्यूनतम मासिक आय गारंटी पांच हजार रुपये सुनिश्चित किए जाने की मांग की। इसके अलावा चावल, गेहूं व चीनी की हैंडलिंग हानि एक किलो प्रति कुंतल दिए जाने तथा खाद्य तेल, दालों की आपूर्ति उचित राशन डीलरों की दुकान से किए जाने की मांग की।
इसके अलावा एलपीजी गैस सिलेंंडरों की आपूर्ति राशन डीलरों की दुकानों से दिए जाने तथा एलपीजी वितरकों से सिलेंडर एकत्र कर दुकानों पर टैग किए गए उपभोक्ताओं को घर-घर डिलीवरी करेगी। साथ ही, मार्जिन मनी को समान रूप से साझा किया जाएगा।

