- पुरानी गौशाला में पूजन, प्रसाद वितरण का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धापूर्वक व धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के बड़ी माता रोड स्थित पुरानी गौशाला में सुबह से श्रद्धालुओं का गौशालाओं में पहुंचना शुरू हो गया था। श्री गोशाला सभा शामली द्वारा गोपाष्टमी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान खिचड़ी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालु महिला, पुरूषों ने गौशाला पहुंच कर गोवंशों की पूजा-अर्चना कर अपने हाथों से गौवंशों को चारा भी खिलाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष पवन संगल, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव राजेंद्र गर्ग, अरूण बंसल, संजय मित्तल, सचिन जैन, नानक संगल, सुरेश चंद, राजीव संगल आदि उपस्थित रहे।

