जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: वार्ड नंबर 23 के पार्षद मुकेश गक्खड़ का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया। हमेशा विकास कार्यों में रुचि ली और करवाए। यही वजह है कि वार्ड 23 में सड़क-बिजली पानी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त है।
पार्षद मुकेश गक्खड़ शुरू से ही मिलनसार रहे हैं। वह अपने वार्ड के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। आम तौर पर उनके प्रति लोगों में नाराजगी नहीं है। श्री साईं परिवार सेवा समिति ने अभी से मुकेश गक्खड़ के पक्ष में हवा बनानी शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष सौरव बब्बर ने अपने पार्षद के प्रति संतुष्टि जाहिर की और बताया कि यहां किशनपुरा में हर वह कार्य हुआ है, जिसकी जनता को उम्मीद थी। कहा कि जगह-जगह खम्बे पर लाइट लगी हुई है और रोजाना मोहल्ले में सफाई कर्मचारी मौजूद रहते हैं।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संजीव गक्खड़ और मुकेश गक्खड़ हर प्रकार से अपने वार्ड के लोगों के लिए मौजूद रहते हैं। साईं परिवार के अध्यक्ष सौरव बब्बर, हरिओम भाटिया, दिलीप मल्होत्रा, सुभास तेजिंदर पाल, सनी गौरव एवं तमाम किशनपुरा के लोगों ने कहा है कि वह गक्खड़ के प्रति सकारात्मक भाव रखते हैं। वह उनका चुनाव में पूरी तरह साथ देंगे।

