जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन सदन को अवगत कराया कि दूरदराज से आने वालेविधायकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर वाहन की व्यवस्था की जाएगीजिससे उन्हे विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पडे़।साथ ही विधायकों को विधानसभा में प्रश्न लगाने के लिए एक पोर्टल की भी शुरुआत कीजा रही है जिससे विधानसभा सदस्य कभी भी प्रश्न लगा सकते हैं।
अध्यक्ष ने बताया कि विधान सभा केसत्र के दिनों में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर हमारा एक-एक वाहन खडा रहेगा,जो माननीय सदस्यों को उनके आवास अथवा विधान सभा तक छोड़ देगा। लेकिनइससे कहीं और ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विधान सभा सत्र के बाद यदि कोई सदस्यएयरपोर्ट या स्टेशन से आ रहे है तो भी उनके घर तक या विधान सभा तक छोड़ने कीव्यवस्था करेंगे, उनको इतनी अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहाकि हेल्प डेस्क के माध्यम से एयरपोर्ट पर जो हमारे माननीय सदस्य आयेंगे, उनके लिए एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क रहेगी।
जिससे वहपूरी जानकारी ले सकेंगे और वहाँ से कोआर्डिनेट कर सकेंगे।सतीश महानाने बताया कि विधान सभा के दिनों में सदस्यों के लिए डिजिटल गैलरी खुली रहेगी। इसके अलावा एक गाइडेड टूर भी करेंगे, क्योंकिमैंने कहा था कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा हमारे 403सदस्यों से मिलकर बनती है, लेकिन यह केवल 403 सदस्यों की नहीं है। यह प्रदेश की 25 करोड़ जनता कीविधान सभा है।
इसलिए उनको भी उत्तर प्रदेश की विधान सभा देखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री से एक डेलिगेशन मिलने के लिएगया था। उन्होंने विशेष रूप से उनसे कहा कि आप लोग विधान सभा देख कर आइये। उत्तरप्रदेश विधान सभा की जो गैलरी है, उसका भी हमपोर्टल बनायेंगे, उसके लिए समय देंगे, लोगरिक्वेस्ट करेंगे तो हम उसके हिसाब से निर्धारित करेंगे कि कौन-कौन से ग्रुप मेंकौन-कौन आ सकता है। उस आधार पर डिजिटल गैलरी भी सबसे लिए उपलब्ध होगी।

