- दून वैली स्कूल के शिरीष गुप्ता और बिल क्लिंटन स्कूल की स्वाति 99.6 प्रतिशत अंक के साथ रहे दूसरे स्थान पर
- सैंट मैरिज स्कूल की मान्या टककर और आशा मार्डन इंटरनेशनल स्कूल के चार बच्चे संयुक्त रुप से रहे तीसरे स्थान पर
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: मंगलवार की दोपहर सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में सहारनपुर का रिजल्ट सौ फिसद रहा। हाई स्कूल परीक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड में सहारनपुर के करीब आठ हजार बच्चे पंजीकृत थे।
इनमें रेनबों स्कूल की ओजस्वी अनेजा 500 में से 499 अंक लेकर जिले की टापर बनी। दून वैली स्कूल देवबंद के शिरिष गुप्ता और बिल क्लिटंन स्कूल रामपुर मनिहारन की स्वाति संयुक्त रुप से 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
सेंट मेरीज स्कूल मान्या टक्कर और आशा मॉडर्न इंटरनेशल स्कूल की प्राची मित्तल, गौरी अग्रवाल, शारदा, तान्या व अक्षित गर्ग ने 99.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। उम्मीद से बढकर नतीजे आने पर स्कूल प्रबंधन और बच्चों के अभिभावकों ने हर्ष जताया है।

