- मंडलायुक्त ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: मण्डलायुक्त लोकेश एम0 ने कहा कि सभी गौ आश्रय स्थलों का संचालन सुचारू रूप से किया जाये। उन्होने कहा कि संरक्षित गोवंश को समुचित सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके भरण-पोषण के लिए स्थानीय स्तर पर भूसा की समुचित व्यवस्था ससमय करना एक प्राथमिकता है ताकि गोवंश को समय पर भोजन उपलब्ध हो सके तथा उनके स्वास्थ्य पर प्रतीकूल प्रभाव न पड़ें।
उन्होने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखी जाए। गोशाला में रह रहे कमजोर गोवशों को पोष्टिक आहार दिया जाए। उन्होने कहा कि गोवंशों को समय से चारा, पानी देने के साथ ही गर्मी से बचाने के भी बेहतर उपाय किए जाएं।

