Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

मंडलायुक्त को निरीक्षण में मिलीं कई खामियां

  • ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय मिजार्पुर का किया स्थलीय निरीक्षण
  • विद्यालय को मॉडल विद्यालय में बदलने के लिए डीपीआर बनाने के दिये निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त लोकेश एम ने विकास खंड सढौली कदीम के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, मिजार्पुर पोल पंहुच कर आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में प्रवेश करने पर मेन गेट के दायीं तरफ जर्जर अवस्था में 2-3 कक्ष निष्प्रयोज्य अवस्था में देखे गये। उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षों में मौके पर फर्श पर टाइल्स का कार्य होता देखा गया।

प्रथम दृष्टया कार्य की स्थिति संतोषजनक पाई गई। एक कक्ष में पुराने व क्षतिग्रस्त बैंच व डेस्क रखे हुए पाये गये, जिनके स्थान पर नया फर्नीचर क्रय करने के निर्देश दिये गये। उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षों की दीवारों पर गहरा हरा रंग देखकर मण्डलायुक्त ने इसके स्थान पर पुट्टी के साथ व्हाइटवॉश कराने एवं बरामदें में दीवारों पर बनी वॉल पेंटिंग व सीमेंटेड ब्लैक बोर्ड को रिमूव कराकर व्हाइटवॉश के उपरांत शीशा लगाये जाने के निर्देश दिये। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यपक ने कई कक्षों में दरवाजे लगवाने का अनुरोध किया, ताकि धूल-मिट्टी से बचाव हो सके।

परिसर में ही प्राथमिक विद्यालय संचालित है जिसके कक्षों की ऊंचाई उच्च प्राथमिक विधालय से काफी कम है। यह असुविधाजनक है। परिसर में किचन घर बना है किंतु प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 498 बच्चों के सापेक्ष यह किचन काफी छोटा है। मौके पर उपस्थित सहायक निदेशक, बेसिक शिक्षा, सहारनपुर मण्डल व जिला पंचायत राज अधिकारी, सहारनपुर को निर्देश दिये गये कि विद्यालय परिसर में मिड-डे-मील शेड का निर्माण सेल्फ सर्विस स्लैब व विन्डों सहित कराने, योगासन हेतु मंच के निर्माण, हर्बल गार्डन की स्थापना, गणित/विज्ञान लैब के निर्माण, उच्च प्राथमिक विद्यालय के बरामदे को प्राथमिक उच्च विद्यालय के बरामदे से लिंक करने एवं अनावश्यक स्ट्रक्चर को हटाये जाने आदि कार्यों की डी0पी0आर0 कन्डम बिल्डिंग के स्थान को सम्मिलित कर अविलम्ब तैयार कराई जाए।

विद्यालय परिसर में बने ऐसे अनावश्यक स्ट्रक्चर जिनकी कोई उपयोगिता नहीं रह गई है एवं ऐसे नये स्ट्रक्चर जिनका निर्माण अपरिहार्य हो, को भी डी0पी0आर0 में सर्वे कर सम्मिलित किया जाए, ताकि बजट की उपलब्धता के दृष्टिगत कार्यों को कराते हुए मॉडल रूप में विद्यालय को विकसित कराया जा सके। निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक, बेसिक शिक्षा योगराज सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा सहित खंड विकास अधिकारी, सढौली कदीम उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...

Delhi News: दिल्ली के नरेला में जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके...
spot_imgspot_img