- हादसे की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली कार से टक्कर के बाद पलट गई। हादसे में लकड़ी के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। परिजनों ने ही चालक के शव बाहर निकाला। हादसे में कार सवार भी घायल हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर गंज निवासी नाजिम पुत्र अख्तर ट्रैक्टर-ट्राली से यमुनानगर हरियाणा लकड़ी ले जाता है। मंगलवार की शाम वह ट्रैक्टर-ट्राली ले जा रहा था। बिजनौर बैराज रोड पर एक स्विफ्ट कार से मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलट गई।
चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली की लकड़ी के नीचे दब गया। सूचना पर काफी देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और नाजिम की तलाश की। लकड़ी हटाने पर नाजिम का शव दबा हुआ मिला। परिजनों का आरोप था कि रातभर नाजिम लकड़ी में ही दबा रहा। जिसे पुलिस ने नही निकाला।
उधर बेगावाला चौकी इंचार्ज संदीप मलिक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे में कार सवार भी घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

