जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जंगेठी में बृहस्पतिवार को गृह क्लेश के चलते सास और बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने दोनों को रीता हास्पिटल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जंगेठी निवासी राहुल पुत्र राजेंद्र ने बताया कि वह मजदूर करते हैं। सुबह वह काम के लिए घर से निकले जिसके बाद परिजनों ने फोन कर बताया कि मां अनिता और पत्नी रूबी ने आपसी कहा सुनी के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

जिसके बाद राहुल ने तत्काल घर पहुंच कर दोनों को शोभापुर के रीता हास्पिटल में भर्ती कराया। दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया दिया गया और हालत गंभीर बताई जा रही है। वह तीन भाई बहन हैं और सभी की शादी हो चुकी है। राहुल घर में बड़ा हैं और छेटा भाई अर्जुन ई रिक्शा चालक है।
पांच वर्ष पहले हुई थी शादी
राहुल पुत्र राजेंद्र ने बताया उनकी इलाहाबाद निवासी रुबी से शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं। उसकी दो बेटी 4 वर्षीय सगुन और 2 वर्षीय मिनाक्षी है। काफी समय से सास बहु में मामूली बात को लेकर विवाद हो जाता है।

