Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

गृह-क्लेश में व्यक्ति ने गंगनहर में लगाई छलांग

  • व्यक्ति ने गंगनहर में कूदने से पहले फोन पर पत्नी को दी थी सूचना, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: मंगलवार रात बागपत के मवीकलां निवासी एक व्यक्ति ने गृह-क्लेश के चलते सिवालखास गंगनहर पहुंचकर पत्नी को फोन पर गंगनहर में छलांग लगाकर जान देने की बात बताई। पुलिस फोन के आधार पर व्यक्ति के डूबने की आशंका को लेकर गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। पुलिस ने गंगनहर के पास से डूबे व्यक्ति का फोन, स्कॉर्पियो आदि सामान बरामद किया है।

मंगलवार रात बागपत जनपद के मवीकलां निवासी 35 वर्षीय सोनू तेवतिया पुत्र विजेंद्र का गृह-क्लेश चल रहा है। पत्नी से विवाद के चलते सोनू मंगलवार रात स्कार्पियो से सिवालखास गंगनहर पहुंचा और पत्नी को फोन पर गंगनहर में डूबकर जान देने की जानकारी दी। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सोनू के परिजनों ने बागपत पुलिस को सूचना दी।

23 6

बागपत पुलिस ने जानी पुलिस से संपर्क कर सिवालखास गंगनहर पर सर्च अभियान चलाया तो वहां स्कार्पियो व उसमें रखा फोन आदि सामान बरामद किया गया। सोनू के गंगनहर में डूबने की आशंका के चलते पुलिस गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।

खुले नाले में गिरा मासूम, पालिका में हंगामा

सरधना: बुधवार को घोसियान मोहल्ले में खेलते समय एक बालक नाले में गिर गया। समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने देख लिया और किसी तरह उसे नाले से बाहर निकाला। घटना के विरोध में लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे चेयरपर्सन पुत्र ने गुरुवार से नाला कवर्ड कराने का कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।

22 6

घोसियान मोहल्ले से नाला निकल रहा है। खुले नाले में हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कुछ समय पहले एक बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। लंबे समय से नाला कवर्ड कराने की मांग कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा इसके लिए टेंडर भी छोड़ दिया गया है। मगर ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं है। बुधवार को सुहैल का दो वर्षीय पुत्र हमला घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अचानक से बालक नाले में गिर गया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया।

लोगों ने किसी तरह बालक को नाले से बाहर निकाला। घटना के विरोध में लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों ने नगर पालिका पहुंच कर ईओ से इसका विरोध जताया। सूचना मिलते ही चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि नाला कवर्ड कराने का टेंडर हो गया है। गुरुवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शाहवेज अंसारी ने ठेकेदार को फोन करके सुबह से हर हाल में कार्य शुरू करने के लिए कहा। इसके बाद लोग शांत हुए।

गृह-क्लेश के चलते पति ने फांसी लगा दी जान

मेरठ: ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र मास्टर कालोनी में पति ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद कमरे में फांसी लगा जान दे दी। कमरे में शव लटके देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ब्रहमपुरी क्षेत्र मास्टर कालोनी निवासी जसवंत रंगाई पुताई का काम करता है। जसवंत का पत्नी पिंक ी के साथ काफी समय से अनबन चल रही है। दंपति के दो बच्चे हैं। बुधवार को दंपति के बीच फिर विवाद हो गया। जिसके चलते जसवंत की पत्नी पिंकी अपने मायके चली गई।

इस बीच जसवंत ने घर में स्थित एक कमरे में पंखे के कुंदे पर दुपट्टे से लटककर फांसी लगा ली। दोपहर के वक्त जसवंत के परिजनों ने कमरे में जसवंत का शव छत के कुंदे पर लटके देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने थाना ब्रहमपुरी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को छत के कुंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल मोर्चरी भिजवा दिया। ब्रहमपुरी पुलिस का कहना है कि जसवंत का अपनी पत्नी पिंकी से कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते ग्रहक्लेश में जसवंत ने फांसी लगा ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img