Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

School Closed: भीषण शीतलहर के कारण 8वीं तक के स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: प्रयागराज में बढ़ती सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए, जिले में 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पीएन सिंह ने सोमवार को आदेश जारी किया।

इस दौरान शिक्षक व अन्य स्टाफ विद्यालय व कार्यालय में उपस्थित होकर आवंटित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। डीआईओएस ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्यों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भीषण शीतलहरी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के सभी इंटरमीडिएट तक के स्कूलों और कॉलेजों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया।

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवा के कारण गलन का असर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे रातें और ज्यादा सर्द होंगी।

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की बात करें तो इटावा में सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सर्दी ने सोमवार को बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं बहराइच में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कम तापमान और तेज हवा के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से हवा की सक्रियता बढ़ने से कोहरे का असर कुछ हद तक कम होगा। इसी वजह से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार को इटावा में आंशिक शीतलहर जैसे हालात के आसार है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के समय ठंड से आंशिक राहत रहेगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त गलन बनी रहेगी। यह स्थिति अगले चार से पांच दिनों तक बनी रह सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Commercial Cylinder: दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में उछाल, बढ़े 993 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 1 मई से कमर्शियल एलपीजी...
spot_imgspot_img