जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: किरतपुर के मोहल्ला जाटान निवासी पंडित रवि दत्त शर्मा व उनके पुत्र दीपक शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोस में भू माफियाओं द्वारा एक मार्केट बनाया जा रहा है। जहां पर प्रतिदिन शाम ढलते ही काफी संख्या में भूमाफिया अपने साथियों के साथ एकत्रित हो जाते हैं और वहां पर शराब एवं दांवतों का दौर चलता रहता है। जहां पर भूमाफिया शराब पीने के पश्चात गाली गलौज एवं अश्लील बातों का प्रयोग करते हैं।
जिससे अड़ोस पड़ोस में रहने वाली महिलाओं व परिवारों को काफी परेशानी व शर्मिंदगी होती है। काफी बार समझाने के बाद भी भूमाफिया अपनी दबंगई दिखाते हुए नजर आते हैं। अपने परिवार की महिलाओं एवं स्वयं की सुरक्षा को देखते हुए भू माफियाओं से तंग होकर रवि दत्त शर्मा ने अपने मकान पर अपने परिवार सहित मकान बिकाऊ करने का नोटिस चस्पा किया।

