- स्योहारा पालिका में तैनात अधिशासी अधिकारी को नही जानकारी सरकार की मशीनरी गायब, बोलों अधिशासी अधिकारी सब चीज़ों का ध्यान नही रख सकते।
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: नगर में अनेक स्थानों पर राहगीरों की सेवा के लिए लगाये गये प्याऊ की मशीनरी गायब होने के कारण लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां सरकार के मंत्री से लेकर संत्री तक पेयजल शिविर लगाकर लोगों को ठंडा पानी, शरबत और शिकंजी पीला रहे हैं तो स्योहारा पालिका अधिशासी अपनी ज़िम्मेदारी से अंजान है उनको यह ही नही पता की पालिका की संपत्ति की मशीनरी कहा है और क्यों गायब है। ईओ अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के सवाल पर बोलते हैं कि पालिका अधिशाषी अधिकारी अकेला सब चीज़ों को नही देख सकता है। नगर में मुख्य चौराहों पर लगाये गये प्याऊ या तो शो पीस बने हुए है या काफ़ी स्थानों पर स्मास्याओं जैसे बिजली, पानी के कनेक्शन के ना होने के कारण बंद पड़े हुए है। वही आधा दर्जन के करीब प्याऊ ली मशीनरी गायब है।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

