Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

दिव्यांग बच्चों के साथ धरना दे रहा किसान

  • बोला- दबंगों ने कब्जा कर ली तीन बीघा जमीन, सीएम कार्यालय का लगा चुका है चक्कर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: डीएम कार्यालय पर किसान अपने दो दिव्यांग बच्चों के साथ धरना दे रहा है। किसान का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उसकी पत्नी के नाम 3 बीघा कृषि योग्य जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। सीएम कार्यालय से लेकर डीएम तक वह सभी के पास गुहार लगा चुका है। पीड़ित को डीएम ने इंसाफ का आश्वासन दिया है।

तहसील जानसठ थाना रामराज क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी श्रीराम गरीब किसान है। श्रीराम गुरुवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचा और उसने पत्नी और दोनों दिव्यांग बच्चों सहित धरना शुरू कर दिया। श्रीराम ने बताया कि उसका बेटा 60% और बेटी 100% विकलांग है। वह उनके उपचार में दर-दर भटक रहा है। लेकिन गांव के दबंगों ने उसकी रोजी-रोटी का जरिया भी खत्म कर दिया है।

आरोप है कि गांव के दबंगों ने उसकी पत्नी के नाम गांव में स्थित 3 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। वह बची 2 बीघा जमीन पर खेती कर रहा है। लेकिन आए दिन उस पर भी कब्जे का प्रयास किया जाता है। पीड़ित ने बताया कि अपनी जमीन दबंगों के अवैध कब्जे से छुड़ाने के लिए वह लखनऊ स्थित सीएम कार्यालय से लेकर डीएम कार्यालय तक के चक्कर काट चुका है। तहसील में उसकी जमीन का मुकदमा चल रहा था।

उसी दौरान उसकी बेटी छत से गिर गई थी। जिस कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। वह तब से पलंग पर है। उसके उपचार में वह इधर से उधर भटक रहा है। डीएम ने इस मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img