जनवाणी संवाददाता |
कैराना: प्रधान न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायाधीश को गीता, रामायण व राम दरबार भेट किया गया। परिवार न्यायालय में कार्यरत प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार पाण्डे के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर दोपहर 2 बजे बार भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद व महासचिव आलोक चौहान द्वारा उन्हें गीता, रामायण व राम दरबार भेंट किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य, अपर जिला सत्र न्यायाधीश मुमताज अली, सीमा वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, रेशमा चौधरी, सिविल जज सिनियर डिविजन विजय कुमार वर्मा व जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, अधिवक्तागण नीरज चौहान, अनन्त कुमार, ब्रहमपाल सिंह, शगुन मित्तल, प्रमोद चौहान, नसीम अहमद, नीरज आदि मौजूद रहें।

