Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

भूसा मंडी में बंद मकान में लगी आग

  • सामान जलकर राख, घर में आग लगने से बनी गैस
  • फिर हुआ धमाका, कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर क्षेत्र भूसा मंडी स्थित एक बंद घर में आग लग गई। बंद घर में जोरदार धमाका होने के बाद आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की कई गाडियां मौके पर पहुंंची और बामुश्किल आग पर काबू पाया। उधर अग्नि हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सदर बाजार थाना क्षेत्र भूसा मंडी में फरमान बिल्डिंग है। इसी बिल्डिंग में जावेद नाम के व्यक्ति का मकान है। जावेद हरियाणा में काम करता है। घर पर पत्नी और बच्चे हैं। शुक्रवार जावेद की पत्नी बच्चों संग अपने मायके गई थी।

शुक्रवार शाम को अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक जावेद के कमरे में आग लग गई। आग इतनी जोर से फैली कि आसपास चारों तरफ धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों ने जावेद के कमरे से आग की लपटें उठती देखी तो उन्होंने साहस करके किसी तरह दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने के बाद घर में एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट के चलते आसपास अफरातफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुृआ। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया।

15 17

हादसे में जावेद के घर में रखा घरेलू सामान और एक वाशिंग मशीन सहित तमाम कीमती और रोजमर्रा के कपड़े जलकर राख हो गये। उधर हादसे में लाखों रुपये का सामान जलने की आशंका जताई गई है। बताते हैं कि जब धमाका हुआ तो लोगों ने समझा कि सिलेंडर फटा है, लेकिन बाद में पता चला कि बंद घर में अचानक आग लगने पर गैस बन गई। जिसके चलते गैस सिलेंडर फटने जैसा धमाका हो गया। लोगों ने किसी के हताहत न होने पर चैन की सांस ली है।

बरात में जा रहे युवकों से दर्जनभर लोगों ने की मारपीट

लोहिया नगर क्षेत्र जाकिर कालोनी में बरात में जा रहे युवकों पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फरार हो गये। उधर, घायल को उपचार के लिये भिजवाया गया है। लोहिया नगर क्षेत्र जाकिर कालोनी चमड़ा पैंठ निवासी शाकिब पुत्र वारिस घर के नजदीक रह रहे दोस्त गुफरान की बरात में मुजफ्फरनगर जाने की तैयारी कर रहा था। शाकिब अपने दोस्तों के साथ कार में बैठा था। तभी उसकी जाकिर कालोनी के समीप दबंग युवक गुटका से कहासुनी हो गई।

गुटका ने फोन से अपने साथियों को बुला लिया और कार में बैठे साकिब और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। हमले में साकिब व उसके दोस्त घायल हो गए। आरोपी दबंगों कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। उधर, घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। घायल पक्ष ने थाना लोहिया नगर में तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दीवार का निर्माण करने पर मारपीट, घायल

लोहिया नगर क्षेत्र जाकिर कालोनी मेें संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें मां और उसका बेटा घायल हो गये। जाकिर कालोनी निवासी साजो पत्नी आस मौहम्मद अपने प्लॉट की चाहरदीवारी करवा रही थी। पूर्व में भी संपत्ति बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। दीवार निर्माण करने का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष शहजाद व दिलशाद ने काम रुकवा दिया। महिला और उसके बेटे आदिल ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में घायल मां बेटे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया है। उधर मारपीट की तहरीर पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img