नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। घरेलू वायदा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दबाव में रहीं।
सोने के वायदा भाव में गिरावट
MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 21 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,700 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,51,721 रुपये था। यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 40 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,681 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
दिन का उच्च स्तर: 1,51,802 रुपये
दिन का निचला स्तर: 1,51,555 रुपये
गौरतलब है कि इस साल सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुके हैं।
चांदी में भी फिसलन
चांदी के वायदा भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर मई कॉन्ट्रैक्ट 1,334 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,490 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,41,824 रुपये था। समय चांदी करीब 1,019 रुपये की कमजोरी के साथ 2,40,805 रुपये पर कारोबार कर रही थी।
दिन का उच्च स्तर: 2,41,250 रुपये
दिन का निचला स्तर: 2,40,490 रुपये
इस साल चांदी के वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिसका असर घरेलू वायदा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

