जनवाणी संवाददाता |
शामली: चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामली के दो खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर शामली का नाम रोशन किया है। डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग एसोसिएशन शामली के सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि 27 से 30 नवंबर तक चंडीगढ़ में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नेशन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें यूपी के शामली समेत अन्य जनपदों व राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शामली के बॉक्सर हर्ष पंवार और आयूष शांन्डिलय ने भी प्रतिभाग किया। हर्ष पंवार ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में दो इवेंट में रजत पकद और एक कांस्य पदक जबकि आयूष ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में दो इवेंट में एक रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
एसोसिएशन के सचिव गौरव शर्मा व कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार, धीरज आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

