Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

अनदेखी की भेंट चढ़ा हुसैनपुर का उप स्वास्थ्य केन्द्र

जनवाणी संवाददाता |

रामराज: क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए लाखों रुपये की कीमत से बनाया गया उप स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी तथा लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र पर किसी स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती न होने से स्वास्थ्य केंद्र पिछले एक साल से बन्द पड़ा हुआ है।

स्वास्थ्य केंद्र की दीवारें टूटी पड़ी है तथा स्वास्थ्य केन्द्र में बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आयी है। ग्राम प्रधान द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई पुताई तो कराई गई परंतु किसी स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती न होने से यह रंगाई पुताई भी सरकारी धन का दुरुपयोग ही साबित हो रहा है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगभग 8 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।

उत्तर प्रदेश सरकार देहात क्षेत्रों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों पर पानी फेरा जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए लाखो रुपये की कीमत से एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था।

लाखो रुपये की कीमत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों के उपचार के लिए कुछ समय के लिए तो स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहे परंतु पिछले एक साल से उप स्वास्थ्य केंद्र पर कोई स्वास्थ्य कर्मी नही आता है तथा उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका रहता है। उप स्वास्थ्य केंद्र की दीवारें टूट चुकी है तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के चारो और गंदा पानी भरा हुआ है वही उसके प्रांगण में बड़ी बड़ी झाड़ियां उग गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र एक साल से बंद होने के कारण उन्हें अपना उपचार कराने के लिए सरकारी अस्पताल रामराज, बहसूमा व हस्तिनापुर जाना पड़ता है। खादर क्षेत्र परिवहन का भी कोई साधन न होने से क्षेत्र के लोगों को चिकित्सक के पास जाने के लिए भारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। कुछ समय पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र पर रंगाई पुताई का कार्य तो कराया गया परंतु उप स्वास्थ्य केंद्र बन्द पड़ा होने के कारण यह रंगाई पुताई भी सरकारी धन का दुरुपयोग ही साबित हो रहा है।

ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र की टूटी पड़ी दीवारों का जल्द निर्माण कराकर उसके आसपास व अंदर सफाई कार्य कराया जाएगा। जानसठ सीएचसी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि काफी समय से उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती न होने के कारण वह बन्द पड़ा हुआ है जिस कारण टीकाकरण व वैक्सिनेशन के लिए भेजी गई टीम भी गांव में इधर उधर ही कैम्प लगाकर अपना कार्य करती है। जल्द ही गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img