Thursday, July 2, 2026
- Advertisement -

210 बी के पास पर्दे के पीछे अवैध निर्माण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट क्षेत्र में पर्देदारी करते हुए अवैध निर्माण किये जा रहे हैं। कैंट के अधिकारी अवैध निर्माण को लेकर आंखें मूंदे हुए हैं। 210-बी के पास पर्देदारी करते हुए व्यापक स्तर पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। सरेबाजार यह निर्माण भी कैंट बोर्ड के अधिकारियों को दिखाई नहीं देता। 210-बी की बिल्डिंग गिराने को लेकर बवाल हो चुका है। कुछ लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।

इसके बाद भी कैंट बोर्ड के अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं तथा अवैध निर्माण नहीं रोक पा रहे हैं। अवैध निर्माण एक-दो नहीं, बल्कि कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई हैं, जिसको कैंट के अधिकारी रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। क्षेत्रवासी बिना कैंट बोर्ड व रक्षा मंत्रालय की अनुमति के कोई निर्माण नहीं कर सकते। इसके लिये उन्हें तमाम कागजों को पूरा करना होता है।

चेंज आॅफ परपस हो या कोई नया निर्माण इसके लिये सभी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास होने के बाद कार्य शुरू हो पाता है, लेकिन क्षेत्र में कुछ लोग बिना कागजी कार्रवाई के अपनी मर्जी के अनुसार कार्य कर लेते हैं, जिसकी अक्सर शिकायत होती हैं, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई ही नहीं की जाती। इस तरह से अवैध निर्माण कैंट क्षेत्र में खूब फल-फूल रहे हैं। जिम्मेदार कैंट बोर्ड के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

हाल ही में 210 बी के पास भी अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत भी की गई, मगर कार्रवाई सिफर है। कैंट क्षेत्र का 210-बी पहले से ही काफी सुर्खियों में रहा है। यहां कैंट बोर्ड ने इस पूरे कॉम्प्लेक्स को अवैध निर्माण के चलते गिरा दिया था, जिसमें यहां कुछ लोगों की जान तक चली गई थी। यहां सदर निवासी दीपक की दुकान थी, कार्रवाई के दौरान दीपक और उसके पुत्र व दो मजदूर जो उसकी दुकान में काम करते थे, उनकी जान चली गई थी।

जिसे लेकर यह काफी सुर्खियों में रहा था। दीपक कार्रवाई के दौरान जबरन अंदर घुस गया था, जिसके कारण उसकी जान गई। अब 210 बी के पास अवैध निर्माण चल रहा है। यह बड़ा सवाल है कि अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे निर्माण पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैं? इस निर्माण की पर्देदारी कर निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के अगले हिस्से में पर्दा डालकर निर्माण किया जा रहा है। यह एक तरह से चोरी-छिपे निर्माण चल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में पंचायत सचिवों की होगी बंपर भर्ती, 13,116 नए पदों के सृजन को मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों...

Weather Update: राजधानी में मानसून की दस्तक, कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार...
spot_imgspot_img