Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

पश्चिमी यूपी में ताउते तूफान का असर: मौसम में बदलाव व फसलों पर रहेगा असर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में सक्रिय तूफान ताउते का असर अब वेस्ट यूपी में भी दिखाई देने लगा है। हालांकि 19 मई से यहां इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। 19 और 20 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसलिए मौसम वैज्ञानिक यहां भी तूफान के प्रभाव और मौसम के संभावित हालात का अनुमान लगाने में जुटे हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तो ताउते तूफान के प्रभाव के कारण वेस्ट यूपी के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आ सकता है। 19 मई को भारी बारिश की संभावना है। 20 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तूफान ताउते के असर और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेरठ के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, ग़ाजियाबाद, रामपुर और मुरादाबाद में अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे फसलों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

अरब सागर से उठे चक्रवाती ताउते तूफान का असर बागपत जिले में दिखने लगा है। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बुधवार से शुक्रवार तक तेज हवा के साथ बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।

बताया कि तूफान के कारण जनपद में 66 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड से 37 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 14 सेंटीग्रेड से 25 सेंटीग्रेड रह सकता है। इसके साथ ही हवा छह से 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसान मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप बिजली गिरने की समय से पूर्व सूचना देने के साथ बचाव की जानकारी भी देता है। मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों में सिंचाई रोक दें।

दलहनी फसलों के लिए खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें। घर में खुले पड़े अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रख लें। सब्जियों, बागों व खड़ी फसलों में रासायनिक छिड़काव अगले चार दिन तक न करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img