Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

क्रूज पर्यटन के लिए बंदरगाहों पर भारी निवेश करेगी भारत सरकार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत सरकार अब क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बंदरगाहों पर भारी निवेश करने की योजना बना रही है। उसका मानना है कि अगले 10 वर्षों में भारत आने वाले क्रूज पर्यटक मौजूदा 4 लाख से दस गुना तक बढ़ सकते हैं।

सरकार का मानना है कि महज 650-700 करोड़ रुपए के निवेश से देश में 35000 करोड़ रुपए तक की विदेशी मुद्रा कमाई जा सकेगी।

फिलहाल सरकार ने मडगांव, चेन्नई, विशाखापत्तनम, मैंगलोर, मुंबई और कोचीन बंदरगाहों का चयन क्रूज़ पर्यटन के लिए किया है। हालांकि इन सभी जगह अच्छे आधुनिक बंदरगाह मौजूद है लेकिन सरकार की योजना मैंगलोर के अलावा अन्य सभी जगह पर नए बंदरगाह टर्मिनल बनाने की है।

700 करोड़ का होगा निवेश

इनमें मुंबई में 353 करोड रुपए की लागत से नया टर्मिनल बनेगा तो मडगांव में 183 करोड रुपए की लागत से। विशाखापत्तनम में नया टर्मिनल बनाने की लागत लगभग 85 करोड़ रुपए आएगी तो चेन्नई और कोचीन में नए टर्मिनल की लागत महज 20 से 30 करोड़ रुपए ही पड़ेगी।

यहां से भी होगी आय

पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार एक क्रूज पर 3000 से 4000 पर्यटक और 1500 तक कर्मचारी होते हैं। साथ ही इन पर्यटकों से होटल, टैक्सी और हवाई टिकटों के जरिए भी आमदनी होगी।

यहां घूम सकेंगे क्रूज में

महाराष्ट्र में मुरुड जंजीरा, तारकरली और गणपतीपुले तक क्रूज़ के जरिए घूमा जा सकेगा तो केरल में त्रिवेंद्रम विजिनजम और कालीकट तक। गुजरात में दीव, पोरबंदर और द्वारिका इन क्रूज जहाजों के ठहराव स्थल होंगे तो लक्षद्वीप और कदमत द्वीप समूह भी क्रूज के जरिए जाया जा सकेगा।

इनके साथ ही भारत से मध्य पूर्व देशों, श्रीलंका, मलेशिया थाईलैंड, सिंगापुर, मालदीव और इंडोनेशिया जैसी जगहों पर भी पर्यटक क्रूज से जा सकेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img