Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

नवनीत सहगल ने गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने शनिवार को गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कालेज परिसर में निर्माणाधीन वेलोड्रोम साईकिल ट्रैक के निर्माण में धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर साइकिल ट्रैक का पूरा सिड्यूल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव को स्पोर्ट्स कालेज में खेल के मैदान पर घास बढ़ी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि खेल परिसर में सभी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाय। उन्होंने हॉकी मैदान से लेकर पूरे परिसर का विधिवत निरीक्षण किया। बच्चों के छात्रावास गये। बच्चों से मिलकर हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हास्टल में बच्चों को दिये गये खाने को स्वयं चखा। साथ ही खाने की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाने की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों के रहने का स्थान तथा बाथरूम का भी निरीक्षण किया। सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।

डाँ सहगल ने जूनियर ऑल इण्डिया नेहरूकप विजेता खिलाड़ियों सहित एथलेटिक्स, फुटबाल, बैडमिंटन के विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी को खेल के साथ पढ़ने का मौका मिला है। इस सुविधा का पूरा लाभ उठायें। उन्होंने निर्देश दिये कि खेलों के हिसाब बच्चों को डाइट दी जाय। क्योंकि अलग-अगल खेलों के लिए उसी के अनुसार स्टेमिना की जरूरत होती है। उन्होंने कालेज में डाईटीशियन की नियुक्त का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। यह भी कहा कि कालेज में वालीबाल एवं जिम के लिए इण्डोर हाल का निर्माण कराया जाय। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए हॉकी का एक और स्ट्रोटर्फ तथा एथलेटिक्स के लिए नया सिंथेटिक ट्रैक तैयार कराया जाये। निरीक्षण के दौरान कालेज की प्रधानाचार्य मुद्रिका पाठक सहित वेलोड्रोम के निर्माण की कार्यदायी संस्था निर्माण निगम के अधिकारी मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img