Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

बड़े प्रतिष्ठानों के कब्जे दे रहे जाम को न्योता

  • हंगामे के डर से ट्रैफिक पुलिस भी हाथ डालने से करती है परहेज
  • अन्य मुख्य मार्गों पर प्रतिदिन लग रहा जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के मुख्य मार्गों पर बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर लगातार बढ़ रहा अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। यही नहीं इन व्यापारियों ने सड़क किनारे बनी सफेद पट्टी तक कब्जा किया हुआ है। जिस कारण शहर के मुख्य मार्ग संकरे होते जा रहे है और जाम की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। यही नहीं वाहन चालकों द्वारा यदि दुकान के बाहर रखे सामान से वाहन टकरा जाए तो वहां बवाल खड़ा हो जाता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस भी इन व्यापारियों का सामान हटवाने से परहेज करती है।

शहर में इस वक्त दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, कंकरखेड़ा रोड, रोहटा रोड़ व गढ़ रोड पर जितने भी बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान बनें है। इन सभी ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने सड़क किनारे बनीं सफेद पट्टी तक सड़क को कब्जा रखा है। जिस कारण शहर के ये सभी मार्ग संकरे हो चुके हैं।

सड़क किनारे बनी सफेद पट्टी तक व्यापारियों का कब्जा होने के चलते वाहन चालकों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। यही नहीं दो पहिया वाहन चालकों को तो जाम लगने के बाद गली-मोहल्लों से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं बड़े वाहन चालकों को अपने वाहनों को सफेद पट्टी के अंदर ही रखना पड़ता है।

यदि बात महताब सिनेमा से मेट्रो प्लाजा तक की जाए तो व्यापारियों ने सड़क पर बनी सफेद पट्टी तक अपना पूरा कब्जा किया हुआ है। जिस कारण यहां पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहते है। जबकि दो पहिया वाहन चालक छोटी गलियों से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे है।

मुख्य मार्गों से नहीं हटाया जाता अतिक्रमण

शहर में लगातार बढ़ रहे जाम के चलते ट्रैफिक पुलिस अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान तो चलाती है, लेकिन वह मुख्य मार्गों पर बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सामने से अतिक्रमण हटवाने से परहेज करती है। जिसके चलते शहर के अंदर के बाजारों से ही अतिक्रमण हटवाकर अपना अभियान पूरा कर लेती है।

जबकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति भयावह होती जा रही है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

12 8

वाहन चेकिंग में व्यस्त रहती है पुलिस

शहर में प्रतिदिन लग रहे जाम और लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को नजरअंदाज कर थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस सिर्फ वाहन चेकिंग करने में ही व्यस्त रहती है। जबकि शहर का आमजन पूरा दिन जाम से जूझता रहता है। जीरो माइल से लेकर बेगमपुल तक जाम की स्थिति इस कदर बनी रहती है कि यहां से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यही नहीं दुकानदारों ने फुटपाथ तक कब्जा किया हुआ है तो रेहडी वालों ने फुटपॉथ के आगे सड़क पर अपना कब्जा किया हुआ है। लालकुर्ती पुलिस ने सोमवार सुबह बेगमपुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सड़क पर बढ़ रहे अतिक्रमण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ रहे अतिक्रमण को जल्द ही हटवाया जाएगा। अभियान के दौरान छोटा व्यापारी हो या फिर बड़ा सभी की दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। शहर के आमजन को जाम के कारण किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।                                                  -जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक।

गंगनहर पटरी पर भीषण जाम छूटे लोगों के पसीने

कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर जाम की समस्या नासूर बन गई है। मंगलवार को भी गंगनहर पटरी और नानू पुल पर भीषण जाम लगा रहा। कई किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी काफी पसीना बहाना पड़ा। मगर पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम रही।

रात तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी का चौड़ीकरण होने के बाद से जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। क्योंकि पटरी पर हाइट गेज नहीं लगे हुए हैं। बड़े वाहन भी टोल बचाने के चक्कर में पटरी से गुजरते हैं। जिसके चलते पटरी पर ट्रैफिक क्षमता से अधिक हो गया है।

यही कारण है कि पटरी पर रोजाना भीषण जाम लगा रहता है। खासतौर पर सरधना और नानू पुल पर जाम की समस्या बनती है। मंगलवार को भी गंगनहर पटरी पर दिनभर भीषण जाम लगा रहा। पटरी पर वहानों की लंबी कतार लग गई। करीब 10 किमी लंबे जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया।

जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने भी काफी पसीना बहाया। मगर पुलिस भी जाम नहीं खुलवा सकी। रात तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। स्थानीय लोग अधिकारियों से पटरी पर हाइट गेज लगवाने की मांग कर रहे हैं। मगर अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img