Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

जनवरी में दो दिन होगी बारिश

  • 48 घंटे तक और रहेगी ठंड

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पहाड़ों पर बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 21 जनवरी से फिर मौसम के तेवर बदलेंगे और 22 व 23 जनवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। जिस कारण से अभी ठंड से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा।

मौसम में लगातार चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार का दिन भी ठंड से भरा रहा सुबह से लेकर शाम तक चली शीतलहर के चलते शहरवासी परेशान रहे। सबसे ज्यादा ठंड का असर शाम को देखने से मिला। थोड़ी देर के लिए निकले सूर्य देवता भी ठंड को कम नहीं कर सके और बादलों की ओट में छिप गए। मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। जिस कारण से तापमान में भी गिरावट आ रही है।

अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम अभी ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। अभी आने वाले 21 तारीख से फिर से मौसम में बदलाव दिखाई देगा। जिसका असर 22 और 23 जनवरी को दिखेगा और वेस्ट में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img