Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

भारत के लिए आसान नहीं होगा गाबा, आखिरी टेस्ट मैच का प्रसारण आज सुबह 4.15 बजे से 

  • भारत के लिए आसान नहीं होगा गाबा
  • आखिरी टेस्ट मैच आज से, प्रसारण सुबह 4.15 बजे से 

 ब्रिसबेन, भाषा: सिडनी में हार की कगार पर पहुंचकर मैच बचाने के साथ आॅस्ट्रेलिया का मानमर्दन करने वाली भारतीय टीम के सामने गाबा की जीवंत पिच पर चुनौती कड़ी होगी क्योंकि उसके शीर्ष खिलाड़ी चोटों के कारण निर्णायक टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं है ।

आॅस्ट्रेलिया को बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए जीत की जरूरत है लेकिन भारत का काम ड्रॉ से भी चल जाएगा। सिडनी में दर्द के बावजूद अपार धैर्य और जुझारूपन का प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी और ऋषभ पंत ने लाखों क्रिकेटप्रेमियों के दिल जीते। जसप्रीत बुमराह ने पेट की मांसपेशी में खिंचाव के बावजूद खेला और अंगूठा टूटा होने के बावजूद रविंद्र जडेजा उसी तरह खेलने को तैयार थे, जैसे तीन दशक पहले टूटी कलाई के साथ मैल्कम मार्शल खेले थे। इन्होंने हर आक्रमण का माकूल जवाब दिया। चाहे वह आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की ओर से हो या दीर्घा में बैठकर नस्लीय टिप्पणियां कर रहे दर्शकों की ओर से या स्टम्प के पीछे अपशब्दों की बौछार करने वाले खिलाड़ी से। नई भारतीय टीम हर तरह की प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है और यही वजह है कि नियमित कप्तान विराट कोहली को इस पर नाज है। अब इस टीम को नए दशक के पहले टेस्ट में ऐसे मैदान पर खेलना है जहां आॅस्ट्रेलिया 1988 से नहीं हारा है। टीम में जडेजा या बुमराह नहीं है और विकेट काफी कठिन है। वहीं मयंक अग्रवाल नेट अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए और अश्विन कमर के दर्द से जूझ रहे हैं। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम इस पर आज फैसला लेंगे। मेडिकल टीम चोटिल खिलाड़ियों के साथ काम कर रही है। बुमराह फिट होगा तो खेलेगा, नहीं होगा तो बाहर रहेगा। दूसरी ओर आॅस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन इस बात से खुश होंगे कि निर्णायक टेस्ट गाबा पर खेला जा रहा है। आॅस्ट्रेलियाई टीम में भी विल पुकोवस्की चोट के कारण बाहर हैं जिनकी जगह मार्कस हैरिस ने ली।  पेन ने कहा कि हमें यहां खेलना पसंद है क्योंकि यह विकेट शानदार है। मुझे पता है कि यह विकेट कैसी होगी। उन्होंने परोक्ष रूप से भारतीय टीम को चेतावनी दी है लेकिन भारतीय बल्लेबाजी की त्रिमूर्ति अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा इस चुनौती का सामना करने को तत्पर होंगे। सिडनी के संकटमोचक विहारी टीम में नहीं है लेकिन उन्होंने एक मिसाल कायम की है और पंत से उसी प्रदर्शन के दोहराव की उम्मीद होगी। भारतीय खेमा पांच की बजाय चार गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। अग्रवाल के फिट होने पर वह तीसरे नंबर पर उतरेंगे जबकि रोहित और शुभमन गिल पारी का आगाज करेंगे। उसके बाद पुजारा और रहाणे आएंगे। रविंद्र जडेजा की जगह पृथ्वी साव या ऋधिमान साहा नहीं ले सकते लेकिन हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर के नाम पर विचार हो रहा है। गेंदबाजी चिंता का सबब है क्योंकि नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज को कुल जमा तीन टेस्ट का अनुभव है। शारदुल ठाकुर ने दो साल पहले अपने पहले टेस्ट में दस गेंद डाली थी। राठौड़ ने बुमराह को लेकर तस्वीर साफ नहीं करते हुए आॅस्ट्रेलिया को सोच में डाल दिया है लेकिन सभी को पता है कि यह तेज गेंदबाज खेलने की स्थिति में नहीं है। रहाणे के रणबांकुरे इतिहास रचने की दहलीज पर है और तमाम विषमताओं के बावजूद आसानी से घुटने टेकने वालों में से कतई नहीं हैं। इसका अहसास मेजबान टीम को बखूबी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img