Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की तैयारी, नौ नए निकाय भी बनेंगे

  • नई नगर पंचायतों में शहरी विकास मंत्री का गांव इमलीखेड़ा भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका परिषद को नगर निगम बनाने की तैयारी है। प्रदेश में जल्द ही नौ नए निकायों का गठन होगा। तीन निकायों का सीमा विस्तार किया जाएगा। इन सभी प्रस्तावों पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सभी जिलाधिकारियों से एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। बैठक में सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।

शुक्रवार को उन्होंने सचिवालय में शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ नए निकायों के गठन प्रस्ताव पर चर्चा की। बैठक में श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने पर विचार हुआ। बता दें कि श्रीनगर को नगर निगम बनाए जाने की पहले भी घोषणा हो चुकी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को प्रस्ताव पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में ऋषिकेश नगर निगम के सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। हरिद्वार जिले में भगवानपुर निकाय के सीमा विस्तार का मामला भी उठा। बैठक में बताया गया कि ऊधमसिंह नगर जिले में लापुर, सिरोरीकलां, नगला व बागेश्वर में गरुड, पौड़ी में थलीसैंण सहित नौ नई नगर पंचायतें गठित करने का प्रस्ताव आया। इन प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली, जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर ,अपर सचिव हरिशचंद्र सेमवाल उपस्थित थे। ये नई नगर पंचायतें बनाने की तैयारी है

लालपुर (ऊधमसिंह नगर) , नगला (ऊधमसिंह नगर) , सिरौली कलां (ऊधमसिंह नगर) ,गरुड़ (बागेश्वर),थलीसैंण (पौड़ी),ढण्डेरा (हरिद्वार) ईमलीखेड़ा (हरिद्वार), रामपुर (हरिद्वार), पाडली गुर्जर (हरिद्वार) शामिल है। इमलीखेड़ा ढंडेरा पाडली रामपुर के ग्रामीणों को जब है जानकारी मिली की उनकी ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा मिलने जा रहा है तो वहां पर खुशी छा गई। ग्रामीणों ने एक दूसरे को बधाई दी।

जानकारी के लिए बता दें कि ढंडेरा ग्राम पंचायत को काफी समय पहले नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की तैयारी थी लेकिन बीच में किन्ही कारणों से प्रक्रिया अटकी रही। इमलीखेड़ा ग्राम पंचायत को शहरी विकास मंत्री पहले ही नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की घोषणा कर चुके हैं। पर अब कागजी कार्रवाई पूरी हो रही है।

रामपुर और पाडली पहले नगर निगम रुड़की के हिस्से थे। लेकिन दोनों ग्राम पंचायतों को बाहर करते हुए नगर निगम का चुनाव हुआ है। ढंडेरा के मामले में रवि राणा हाई कोर्ट गए थे। जहां से सरकार को आदेश हुए थे कि 31 दिसंबर तक राज्य सरकार ढंडेरा नगर पंचायत के संबंध में आदेश जारी करें।

भगवानपुर नगर पंचायत की विस्तार की मांग पहले से ही उठ रही थी । लेकिन तब विस्तार की प्रक्रिया इसलिए पूरी नहीं हो सकी थी क्योंकि चुनाव नजदीक आ गए थे। अब कितना विस्तार होगा यह शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के समर्थकों की राय पर निर्भर करेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: लुधियाना-बठिंडा में स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वीरवार को लुधियाना के पुलिस...

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...
spot_imgspot_img