जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी और शीत लहर से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एडवाइजरी का भी पालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार द्वारा ठण्ड से बचाव के लिए गाइड लाइन यानी ठण्ड से बचाव को लेकर क्या करें, क्या न करें के बारे में विस्तार से बताया गया है।
नगर पंचायत पचपेड़वा की अधिशाषी अधिकारी डॉ0 अनीता शुक्ला ने बताया कि ठण्ड से बचाव को लेकर नगर में 25 स्थलों पर अलाव जलवाये जा रहे हैं, इसके साथ ही नगर क्षेत्र में एक जगह पर निराक्षितों, असहायों एवं राहगीरों के ठकरने के लिए रैन बसेरे संचालित हैं। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे में कोई निराश्रित, असहाय अथवा राहगीर निःशुल्क ठकर सकता है। शासन के निर्देशानुसार समुचित प्रबन्ध किये गए हैं। वही अपर जिलाधिकारी ने ठण्ड से बचाव के उपायों के बारे में बताते हुए कहा कि हमें लगातार समाचार पत्रों, रेडियो एवं टीवी के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें। कान, नाक व गले को ढक कर रखें।

