Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

UP News: मायावती ने बीजेपी और सपा पार्टी पर कसा तंज, दोनों ही दल को बताया अपराध, कही ये बात

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज सोमवार को बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने सुल्तानपुर मुठभेड़ मसले में बीजेपी और सपा दोनों पर निशाना साधा है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि दोनों ही दल अपराध, अपराधियों और जाति पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं, जबकि इन मुद्दों पर उनका रुख एक जैसा है। सुल्तानपुर मुठभेड़ में मंगेश यादव नाम के व्यक्ति की मौत के बाद सपा ने आरोप लगाया था कि यह एक फर्जी मुठभेड़ थी, जबकि भाजपा ने उस पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया था।

मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा

दरअसल, मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि “यूपी के सुल्तानपुर जिले में हुए एनकाउंटर के बाद भाजपा और सपा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, अपराध, अपराधी और जाति के नाम पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं, जबकि इस मामले में ये दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई जैसे हैं।”

उन्होंने लिखा कि “भाजपा राज की तरह ही सपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति कई गुना बदतर थी। लोग यह नहीं भूले हैं कि सपा के गुंडे और माफिया दलितों, अन्य पिछड़े वर्गों, गरीबों और व्यापारियों आदि को दिनदहाड़े लूटते और पीटते थे।”

यूपी की पूर्व सीएम ने राज्य में अपने शासन को सबसे अच्छा बताते हुए कहा कि “जबकि वास्तव में उत्तर प्रदेश में कानून द्वारा कानून का राज केवल बसपा के शासन में ही रहा है। जाति और धर्म के आधार पर बिना किसी भेदभाव के लोगों को न्याय दिया गया। कोई फर्जी एनकाउंटर आदि नहीं हुआ। इसलिए भाजपा और सपा के कानून व्यवस्था के नाटक से सभी को सावधान रहना चाहिए।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img